{"_id":"5c27b45fbdec2256a6312c59","slug":"electricity-department-slips-in-redressal-of-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में बिजली विभाग फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में बिजली विभाग फिसड्डी
Sat, 29 Dec 2018 11:22 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीआरएस की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। समीक्षा में सबसे अधिक लंबित मामले विद्युत विभाग में पाए गए। जिलाधिकारी ने दो दिन के अंदर सभी मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि ऐसा न करने पर एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
जिलाधिकारी सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि आईजीआरएस में सभी लंबित प्रकरण को जल्द निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। समीक्षा में सीओ घोसी के पास एक, नगर पालिका परिषद की एक, अधिशासी अभियन्ता विद्युत के पास नौ , जिला पंचायत राज अधिकारी के पास पांच प्रकरण लम्बितपाए गए । इस पर जिलाधिकारी ने गंभीर नाराजगी जताया। डीएम ने अधिकारियों ने इन्हें जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से जो भी सन्दर्भ प्राप्त होते हैं, उनका निस्तारण जल्द से जल्द करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इसमें विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया । कहा कि अगली बैठक में रैकिंग में सुधार नहीं आने पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में जो भी शिकायतें आती हैं, उसका निस्तारण डिफाल्टर होने से पहले कर लें। क्योंकि मुख्यमंत्री इन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
समीक्षा बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज, नगर मजिस्ट्रेट बी प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर अंकुर लाठर, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जिलापूर्ति अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एसपी सिंह, ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर आशीष कुमार मिश्रा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।