फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electric wire broken in school

विद्यालय में बिजली का तार टूटा

Sun, 27 Mar 2016 11:51 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Sun, 27 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Electric wire broken in school
प्राथमिक स्कूल परिसर से हाइटेंशन तार और खंभे को हटाने की मांग करते ग्रामीण।
 परदहां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बैजापुर प्राथमिक विद्यालय में लगे बिजली पोल का तार रविवार को टूटकर गिर गया। इस वक्त खंभे के आसपास कई लोग बैठे थे। एक युवक करंट की चपेट में आ गया। हालांकि वह मामूली रूप से झुलसा है। लेकिन इस घटना के बाद पूरे गांव के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन



पोल हटवाने की मांग करने लगे। घटना को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि रविवार होने के चलते स्कूल में छुट्टी थी, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। 
विज्ञापन



परदहां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बैजापुर के परिसर में बिजली का खंभा है। इससे गांव में बिजली भी सप्लाई होती है। खंभे का तार कई बार टूटकर गिर गया है इससे कई बार बड़ा हादसा होते-होते बचा है। रविवार को भी विद्यालय बंद था लेकिन गांव के कुछ लोग आस पास बैठे थे। इसी बीच बिजली का तार टूटकर गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे कई लोग बाल-बाल बच गए लेकिन एक गांव का ही एक 18 वर्षीय मनीष नामक युवक करंट की चपेट में आ गया। हालां कि झटका लगने के बाद वह गिर गया और उसे मामूली चोट ही आई लेकिन इस खबर पर पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए और बिजली का खंभा विद्यालय परिसर से हटाने की मांग की।



इस संबंध में प्रधानाचार्य श्यामलाल का कहना है उन्होंने बिजली का खंभा हटाकर कहीं अन्यत्र लगाने के लिए विभाग को पत्र लिखा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं प्रधान विजय प्रताप साहनी का भी कहना है बिजली के पोल को हटाकर किसी दूसरे स्थान पर लगाने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग इसी प्रकार आंखें मूंदे रहा तो किसी दिन विद्यालय के बच्चे इसकी चपेट में आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed