फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electric trains will run on Bhatni-Odihar after inspection

निरीक्षण के बाद से भटनी-औड़िहार पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें

Sat, 08 Aug 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Electric trains will run on Bhatni-Odihar after inspection
मऊ। कोरोना संक्रमण में पूर्वोत्तर रेलवे अपने अधूरे प्रोजोक्टों को पूरा करने में जुटा हैं।इसीक्रम में वाराणसी मंडल के भटनी-औड़िहार रेलखंड का 125 किमी विद्युतीकरण पूरा हो चुका हैं। जहां दस अगस्त को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण करने के बाद इस रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसपंर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना काल में वाराणसी मंडल के भटनी-औंड़िहार रेल खंड पर 125 रूट किलोमीटर के विद्युतीकरण का चुनौतीपूर्ण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विद्युतीकृत इस रेल खण्ड का 10 अगस्त को रेल संरक्षा आयुक्त मो.लतीफ खान द्वारा निरीक्षण किया जायेगा। बोले कि इस खंड के विद्युतीकरण से गोरखपुर से वाराणसी के मध्य एक बड़ा हिस्सा, विद्युतीकृत रेल खण्डों से जुड़ जायेगा, जिससे गोरखपुर-वाराणसी रूट पर भी इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचलन हो सकेगा।
विज्ञापन

इससे अतिरिक्त गाड़ियों के समय-पालन में भी अपेक्षित सुधार होगा।बताया कि रेल संरक्षा आयुक्त औड़िहार तक निरीक्षण समाप्त करने के बाद पांच बजे के बाद पूरी गति से औड़िहार-भटनी रेल खण्ड का विधुत इंजन से स्पीड ट्रायल करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की हैं कि औड़िहार-मऊ-भटनी रेल खण्ड पर रेलवे ट्रैक के आस पास रहने वाले नागरिकों रेलवे ट्रैक से सुरक्षित दूरी बनाकर कर रखें और अपने बच्चों एवं पशुओं को भी ट्रैक से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed