{"_id":"669d8f1506152aa456029974","slug":"electric-shock-in-refrigerator-youth-burnt-to-death-mau-news-c-295-1-mau1002-115471-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फ्रिज में उतरा करंट, झुलसे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फ्रिज में उतरा करंट, झुलसे युवक की मौत
विज्ञापन
मधुबन। रामपुर के काठतरांव में रविवार दोपहर फ्रीज में करंट उतरने से चपेट में आए झुलसे युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नौजवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। काठतरांव निवासी आशीष कुमार (25) रविवार दोपहर घर में पानी लेने के लिए फ्रिज खोल रहा था। फ्रिज में उतरे करंट से बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने आनन फानन में सीएचसी फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
-- -- -- --
जन्म लेने से पहले ही पिता का साथ छूटा
आशीष की शादी तीन साल पहले मंजू के साथ हुई थी। जन्म लेने से पहले ही उसकी संतान के सिर से पिता का साया हट गया है। जानकारी के मुताबिक मंजू इसी महीने बच्चे को जन्म देने वाली है। परिजनों ने बताया कि आशीष डीफार्मा का छात्र था। पांच भाई बहनों में चौथे नंबर पर था।