फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Elections will be held on 32 seats of Zilla Parishad members and 645 seats of Gram Panchayat

Mau News: जिपं सदस्य की 32, ग्राम पंचायत की 645 सीटों पर होगा चुनाव

Wed, 13 Aug 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Elections will be held on 32 seats of Zilla Parishad members and 645 seats of Gram Panchayat
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के मद्देनजर ग्राम वार्डों का परिसीमन पूरा हो चुका है। अब आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव में 645 ग्राम पंचायतों और जिला पंचायत सदस्य की 32 सीटों पर चुनाव होगा।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य की 792 सीटों पर चुनाव होगा। परिसीमन के बाद ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के वार्डों की सूची जारी होते ही गांव की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 नगर निकाय चुनाव के समय 26 ग्राम पंचायतों को पूरा और 11 के आंशिक हिस्से को नगर पालिका मऊ, नगर पंचायत अमिला और कोपागंज में शामिल किया गया था। इनमें कोपागंज, घोसी, परदहां और रानीपुर की 26 पूर्ण ग्राम पंचायतें थीं। वहीं 11 ग्राम पंचायतों का आंशिक हिस्सा शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंशिक हिस्सा लेने बाद स्थिति ये हो गई कि 75 फीसदी भू-भाग नगर पालिका में और 25 फीसदी ग्राम पंचायत में रह गई। जिसके बाद जनपद में ग्राम पंचायतों की संख्या 671 से 645 हो गई। बचे हुए 59 राजस्व गांवों को बगल की ग्राम पंचायत में सम्मिलित कर विस्तार करने की चर्चा चल रही थी।
लेकिन परिसीमन के बाद ग्राम पंचायतों की भौगोलिक स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है। कोई भी ग्राम पंचायत ऐसी नहीं थी जिसकी निकायों में परिसीमन के बाद आबादी 1000 या उससे कम हो।
अगले साल मार्च या अप्रैल माह में त्रिस्तरीय चुनाव होने की संभावना। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुनरीक्षण कार्य भी शुरू हो चुका है।
15 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। नए परिसीमन में जिला पंचायत सदस्य का दो वार्ड कम हो गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 30 और ग्राम पंचायत के 338 वार्ड कम हो गए हैं।

वर्ष 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 34, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 822 और ग्राम पंचायत के 8409 वार्डों में चुनाव हुआ था। प्रस्तावित सूची का प्रकाशन होने के बाद 32 आपत्तियां पंचायती राज विभाग को मिली हैं, जिसके निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed