फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   election duty employee cast thier vote from postal ballet

मतदान कर्मियों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान

Sat, 25 Feb 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Sat, 25 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव में ड्युटी करने वाले सरकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण शनिवार को लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में दिया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को अपने विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को डाकमत पत्र  के माध्यम से मत देने की सुविधा दी गई। पहले दिन कुल 1354 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट पेपर  पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे अधिक मतदान सदर विधान क्षेत्र के लिए किया गया।
विज्ञापन


मतदान के लिए कुल आठ टेबल लगाए गए थे। इन टेबुलों पर दो दो पीठासीन अधिकारियों की तैनाती की गई थी। जबकि चारों तहसीलों के उपजिलाधिकारी रिटर्निंग अफसर के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। सबसे अधिक  407 कर्मचारियों ने सदर विधान सभा क्षेत्र के लिए अपने पसंदीदा प्रत्याशी को मत दिए। इनमें 298 पुरुष मतदाता रहे जबकि 111 महिला कर्मचारियों ने मतदान किया। मधुबन विधान सभा क्षेत्र के लिए 406  कर्मचारियों ने मतदान किया।
विज्ञापन


इनमें से 307 पुरुषों और 99 महिलाएं शामिल रहीं। उधर मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा क्षेत्र के लिए 312 कर्मचारियों ने अपने मत डाकमत्र के जरिए डाले। इनमें 245 पुरुष और 67 महिलाएं रहीं। सबसे कम घोसी विधान सभा के लिए डाकमतपत्र का उपयोग  किया गया। यहां से 229 कर्मचारियों में से 202 पुरुष और मात्र 27 महिला कर्मचारियों ने डाकमतपत्र का प्रयोग करके मतदान किया। 40 -40 कर्मचारियों की टोली का प्रशिक्षण एक एक कमरे में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 40 कमरों में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रकार कुल 1600 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। पोस्टल बैलट के पटल प्रभारी बीके सिंह पटेल और सहायक पटल प्रभारी विजय प्रताप यादव ने बताया कि इन डाकमतों को सुरक्षित रखवा दिया गया है और आयोग की गाइडलाइन के अनुसार उन्हें विधानसभावार मतों में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed