{"_id":"69ce372fb6818fa36c0e2e6f","slug":"elderly-man-sustains-broken-leg-in-road-accident-following-e-rickshaw-bike-collision-in-mau-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau Accident: पेट दर्द का इलाज कराने दामाद के साथ गया था ससुर, ई-रिक्शा की टक्कर से टूटा पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Accident: पेट दर्द का इलाज कराने दामाद के साथ गया था ससुर, ई-रिक्शा की टक्कर से टूटा पैर
Thu, 02 Apr 2026 03:00 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:00 PM IST
सार
Mau News: मऊ जिले में एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक पर सवार वृद्ध का पैर टूट गया। वृद्ध के पेट में दर्द होने पर दामाद उसे लेकर इलाज के लिए निकला था। इसी दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे के बाद वाहन क्षतिग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भैसहा मोड़ के पास बुधवार की दोपहर ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बीच में बैठे वृद्ध का पैर टूट गया। वृद्ध को पेट दर्द होने पर उसका दामाद उसे इलाज कराने के लिए बाइक से निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार टेकई गांव निवासी गनेश कुमार को पेटदर्द की समस्या थी। जिसकी जानकारी होने पर बुधवार को उसका दामाद अमित कुमार अपने साले विजयलाल के साथ बीमार गनेश को बाइक पर बैठाकर उसे डॉक्टर के पास ले गया। जहां डॉक्टर ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। इसके बाद गनेश अपने दामाद और बेटे के साथ बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा आ रहा था। अभी वह भैसहां मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहा एक ई-रिक्शा अचानक रॉन्ग साइड आकर बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरी। हादसे में बाइक पर बीच में बैठा गनेश कुमार का पैर फैक्चर हो गया। वहीं बाइक चला रहा उसका दामाद अमित कुमार भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस बाबत थाना प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन