फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Elder sister did court marriage with lovers before barat arrive now groom will marrige younger sister in mau UP

यूपी: बड़ी बहन की होनी थी शादी, बरात आने से पहले प्रेमी संग की कोर्ट मैरिज, अब दूल्हा लेगा छोटी बहन संग सात फेरे

Thu, 03 Jun 2021 08:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Jun 2021 08:26 PM IST
सार

युवती का गांव के ही युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। 6 जून को बरात आने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही युवती ने प्रेमी के साथ जाकर कोर्ट में शादी कर ली।

विज्ञापन
Elder sister did court marriage with lovers before barat arrive now groom will marrige younger sister in mau UP
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

मऊ जिले में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बरात आने से तीन दिन पहले युवती प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस के दबाव के बाद प्रेमी-प्रेमिका कोर्ट में शादी कर घर वापस लौट आए। इस बात की जानकारी होने पर वर पक्ष ने युवती की छोटी बहन से शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। वर पक्ष की इस दरियादिली की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का गांव की युवती से प्रेम-संबंध काफी लंबे समय से चल रहा था। जबकि परिवार के सदस्य युवती की शादी कहीं और तय कर चुके थे। इस दौरान सभी रस्में पूरी कर ली गई थीं। आगामी 6 जून को युवती के घर, आजमगढ़ जिले के एक गांव से बरात आने वाली थी। परिवार के सदस्य आने वाली बरात की तैयारी में थे। इस बीच बुधवार की देर रात युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई।
विज्ञापन


प्रेमिका के परिजनों ने घटना के बाबत कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर प्रकरण की छानबीन शुरू की। इस बीच गुरुवार को प्रेमी युगल ने कोर्ट में शादी कर ली। युवती के परिजनों को जब प्रेमी युगल के शादी की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना लड़के पक्ष को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वर पक्ष ने प्रेमी संग गई युवती की छोटी बहन से शादी करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। वर पक्ष की स्वीकृति पर 6 जून को प्रेमिका की छोटी बहन से शादी के लिए बरात लेकर दूल्हा आएगा और शादी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed