फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eight students fail to write, eight in English, BSA angry

आठवीं के छात्र नहीं लिख पाए अंग्रेजी में आठ, बीएसए नाराज

Fri, 14 Dec 2018 11:53 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Fri, 14 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Eight students fail to write, eight in English, BSA angry
नगर के उच्च प्राथमिक स्कूल भुजौटी में निरीक्षण के दौरान बच्चों से सवाल पूछते बीएसए ओपी त्रिपाठी। - फोटो : mau
 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र के भुजौटी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसमें शैक्षिक गुणवत्ता दयनीय नहीं मिलने पर शिक्षकों को फटकार लगाई। साथ ही एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इससे शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।  
विज्ञापन


 शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भुजौटी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। जहां निरीक्षण के दौरान स्कूल के फर्श टूटे होने और दूसरी अव्यवस्था पर तत्कालीन भवन प्रभारी का एक माह का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जब बीएसए कक्षा आठ में पहुंचकर छात्रों से सवाल पूछा। इस दौरान छात्र बीएसए के सवालों का जवाब सही नहीं दे पाए, वहीं बीएसए ने छात्रों से इंग्लिश में आठ लिखने को कहा, लेकिन कोई भी छात्र इसको नहीं लिख सका। सभी कक्षाओं में शैक्षिक गुणवत्ता दयनीय मिली। शैक्षिक गुणवत्ता दयनीय मिलने पर बीएसए ने लापरवाह शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के साथ कड़ी कार्रवाई की। साथ ही शिक्षकों को एक माह में इसे सुधार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बीएसए प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, यहां भी निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। जिस पर शिक्षकों ने एक माह का समय मांगा। बीएसए ओपी त्रिपाठी का कहना था कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुबारा निरीक्षण में सुधार नहीं मिला तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed