फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eight people assaulted four people after entering the house in a land dispute

जमीनी विवाद में घर में घुसकर आठ लोगों ने चार लोगों से की मारपीट

Mon, 19 Oct 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Eight people assaulted four people after entering the house in a land dispute
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जाजमालपुर निवासी व्यक्ति ने आठ लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे में घोसी कोतवाली के मिर्जाजमालपुर निवासी अरविंद श्रीवास्तव पुत्र बालचंद्र लाल ने बताया कि पड़ोसी झब्बूलाल के परिवार से जमीनी विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि रविवार की सुबह विवादित जमीन पर झब्बूलाल तथा उसके परिवार के लोग दीवाल बनाने लगे। इस का अरविन्द श्रीवास्तव ने विरोध किया। जिसपर झब्बूलाल, छोटेलाल, कतवारू ,गुड्डू ,नरेंद्र ,हरेंद्र ,मनोज एवं संतोष ने हमला कर दिया। जब वह और उसके परिवार बचने के लिए अपने घर के अंदर भाग कर गए तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट कर की। जिससे इस हमले में उसके भाई और सभासद राजेश श्रीवास्तव, राधा, तनु तथा सत्यम घायल हो गए। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed