{"_id":"660aa9e6d5029d04800559b6","slug":"eid-2024-market-buzzing-with-eid-excitement-everywhere-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid 2024: ईद को लेकर बाजार गुलजार, हर तरफ रौनक; देर रात तक लोग कर रहे खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid 2024: ईद को लेकर बाजार गुलजार, हर तरफ रौनक; देर रात तक लोग कर रहे खरीदारी
Mon, 01 Apr 2024 06:05 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:05 PM IST
सार
Eid 2024 : मऊ के बाजारों में ईद को लेकर रौनक दिखने लगी है। खरीदारी के लिए लोग बाजार में पहुंच रहे हैं। रंग-बिरंगे कपड़े व मिठाईयों के साथ सेवईयों की खरीदारी कर रहे हैं। हर किसी को ईद का इंतजार है।
विज्ञापन
Mau News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईद को लेकर मऊ जिले के विभिन्न बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। मऊ नगर के रौजा बाजार में देर रात तक चहल-पहल का माहौल रहा। यहां लोग देर रात तक खरीदारी करते नजर आए। वहीं खाने पीने के भी स्टॉल देर रात तक खुले रहे।
विज्ञापन
रमजान अपने आखिरी पड़ाव पर है। कुछ ही दिन रोजा के बचे हैं। ऐसे में ईद को लेकर जिले में जमकर खरीदारी हो रही है। ईद की तैयारियां पूरी करने में लोग जुट गए हैं। बाजारों में खासी रौनक देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़े की दुकान हो या फिर मिठाईयों की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ईद का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बच्चे टोपी तो महिलाएं रंग-बिरंगी चूड़ियां खरीदने मे जुटीं हैं। वहीं ईद पर मुंह मीठा करने के लिए लोग सेवइयां खरीदने में जुटे हैं। हर किसी को ईद का इंतजार है।