फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   eat safe and be healthy

सुरक्षित भोजन करें और स्वस्थ रहें

Tue, 07 Jun 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
eat safe and be healthy
मऊ। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से मंगलवार को नगर स्थित एक प्लाजा में व्यापारिक संगठनों, खाद्य कारोबारियों के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों से सुरक्षित भोजन कर स्वस्थ रहने पर बल दिया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि जागरूकता का मूल उद्देश्य दूषित भोजन से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। क्योंकि पौष्टिक भोजन ना रहने के कारण ही मनुष्य बीमार पड़ सकता है। कहा कि खान-पान के खतरों से मनुष्य को सावधान करना, मिलावटी खाद्य पदार्थों को पता लगाना और इसके साथ मनुष्य को सुरक्षित भोजन करने के प्रति निरन्तर जागरूक करना चाहिए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य)- श्रवण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सुरक्षित भोजन करें और स्वस्थ रहें। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी कन्हैया लाल जायसवाल, अजहर कमाल फैजी, आनंद गुप्ता, राकेश तिवारी, महातम यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, जयहिंद राम, दिनेश कुमार राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed