फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   E-rickshaw driver dies in collision with car, two women injured

Mau News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, दो महिलाएं घायल

Tue, 14 Apr 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies in collision with car, two women injured
मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर में कार और ई रिक्शा की टक्कर में क्षतिग्रस्त ई रिक्श
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास सोमवार की शाम तीन बजे कोपागंज-मुहम्मदाबाद गोहना मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में कोपागंज थाना के फैजुल्लाहपुर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक अलगू (54) की मौत हो गई और खुखुंदवा निवासी पूजा तिवारी (36) तथा सैदपुर निवासी वंदना (24) घायल हो गईं। कार की टक्कर से ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक दो सवारियों को लेकर कोपागंज से मुहम्मदाबाद गोहना जा रहा था। अभी वह कुतुबपुर के पास पहुंचा था कि अचानक सामने से तेज गति से आ रही कार ने ई-रिक्शा में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा चालक और दोनों महिला सवारियां सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान ई-रिक्शा चालक अलगू की मौत हो गई। दोनों घायल महिलाओं का इलाज जारी है।
कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गाड़ी के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed