{"_id":"6165c9a08ebc3e7a36711fe4","slug":"durga-idols-installed-amidst-vedic-chanting-mau-news-vns6169807111","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित हुई दुर्गा प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित हुई दुर्गा प्रतिमाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम रूप में पहुंच चुुकी है, जिसके कारण अब नगर में चहुंओर मेला जैसा दृश्य नजर आना शुरू हो चुका है। नगर के प्रमुख सड़कों पर लगाए गई विद्युत लाइटें, झालर आदि की साज-सज्जा से माहौल देवीमय नजर आ रहा है। नगर क्षेत्र में दुर्गा पूजा की बागडोर संभाल रहे कई पूजा समितियों ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ प्रतिमा स्थापित कर माता रानी का पट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया है। देवी प्रतिमाओं को निहारते हुए आंखें नहीं थक रहीं थीं।
जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में स्थापति पंडालों में कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे दिन मंगलवार को दुर्गा प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा हुई। पंडालों में जयकारे और भक्तिगीतों के बजने से वातावरण भक्तिमय हो गया। आकर्षक ढंग से सजाए गए पंडालों मेें श्रद्धालु देर शाम तक तक पूजन-अर्चन करते देखे गए। नगर के अलहदादपुरा में स्वतंत्र भारत कल्याण समिति के पंडाल में कोरोना रूपी राक्षस को मारतीं दुुर्गा प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही।
वैदिक मंत्रों से मां का आह्वान करते हुए विधि विधान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा कर पुरोहितों ने पंडाल को जीवंत रुप दिया। मां की गुणगान के साथ महिलाओं ने मां की आरती उतारी। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार शारदीय नवरात्र के सप्तमी के दिन दोहरीघाट कस्बे में भव्य रूप से सजे मां भगवती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से की गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पंडालों में देवी भक्तों का तांता लग गया।