{"_id":"62b09ba11f7c562bc72aaab2","slug":"dumping-garbage-in-vacant-place-will-attract-fine-mau-news-vns659877174","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली स्थान पर कूड़ा डंप करने पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली स्थान पर कूड़ा डंप करने पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में नगरीय विकास अभिकरण एवं नगरीय निकाय की समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी डूडा से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)के बारे में कुल पात्रों के मुकाबले कितने लोगों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त जारी की जा चुकी है, उसके संबंध में जानकारी ली।
प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के तहत निर्मित आवासों के जीओ टैगिंग में तेजी लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि जिन आवेदनकर्ताओं ने ऋण के लिए आवेदन किया है, उनसे संबंधित बैंक अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र आवेदनकर्ताओं को ऋण उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना आदि के संबंध में भी परियोजना अधिकारी डूडा से जानकारी ली। नगरीय निकाय की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों से सफाई अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली, साथ ही खाली जगहों पर कूड़ा डंप करने वालों को नोटिस देने एवं आवश्यकता पड़ने पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों को नगरीय क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ने के भी निर्देश दिए। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में कूड़ा निस्तारण को लेकर की जा रही कार्यवाही के संबंध में भी जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों से जानकारी ली।
कूड़ा निस्तारण के लिए तलाशें जमीन
जिलाधिकारी ने जिन नगर पंचायतों में अभी तक कूड़ा निस्तारण के लिए जमीनों की व्यवस्था नहीं हो पाई है, वहां पर तत्काल जमीनों का चिन्हीकरण कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पेयजल व्यवस्था एवं वाटर टेस्टिंग, सार्वजनिक मार्गों एवं भूमियों पर अवैध अतिक्रमण की स्थिति, ओवर हेड टैंक की उपलब्धता, अमृत योजना के तहत नगरीय क्षेत्रों में कराए जा रहे कार्यों की स्थिति आदि की जानकारी समस्त अधिशासी अधिकारियों से ली। बैठक के दौरान परियोजना अधिकारी डूडा ददन कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत उपस्थित रहे।