फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Due to strictness, 3427 students left the exam

Mau News: सख्ती के चलते 3427 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 10 Mar 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Due to strictness, 3427 students left the exam
मऊ। यूपी बोर्ड इंटरमीडिट परीक्षा की पहली पाली और दूसरी पाली में संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ मंडल दिनेश सिंह ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। काफी देर तक सघन जांच की। प्रशासन और विभाग सख्ती कर रहा। पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला और इंटर सिलाई सहित अन्य विषयों की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भूगोल की परीक्षा हुई। सख्ती केे चलते 3427 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिट परीक्षा जिले के 135 परीक्षा केंद्रों पर हुई। पहली पाली में हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा हुई। परीक्षा में 31882 में से 28878 परीक्षार्थी शामिल हुए। इंटरमीडिएट में सिलाई में पंजीकृत 212 में से 186 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भूगोल की परीक्षा में पंजीकृत 5188 में से 4791 परीक्षार्थी शामिल हुए। संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने 12 से अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों मेें स्ट्रांग रुम, सीसीटीवी कैमरा आदि का बारीकी से जांच की। कई केंद्रों पर सीटिंग प्लान में गड़बड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य, राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य के नेतृत्व में सचल दस्ता ने परीक्षा केंद्राें का औचक निरीक्षण किया। जहां परीक्षा नकलविहीन होना पाया गया। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed