फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Due to narcissism, a young man stabbed a neighbor, stabbed to death

कहासुनी होने पर युवक ने पड़ोसी युवक को मारा चाकू, मौत

Tue, 02 Mar 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Due to narcissism, a young man stabbed a neighbor, stabbed to death
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के भरहुपूरा मुहल्ले में मंगलवार की देर रात दस बजे के करीब विवाद के बाद हुई चाकूबाजी में मनबढ़ ने पड़ोसी को चाकू मार दिया। घयल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है। देर शाम इस घटना से शहर में हड़कंप की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के भरहुपूरा निवासी जावेद अफजल 42 पुत्र नुरुलहसन का मंगलवार की रात दस बजे के करीब पड़ोसी युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर पड़ोसी ने जावेद अफजल पर चाकू से वार कर दिया। चाकू जावेद के गर्दन में लगने से हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्य उसे आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ नगर नरेश कुमार, कोतवाल डीके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। इसबीच शहर में हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की जानकारी करने में जुटी थी। बताते चले मृतक और हमलावर दोनों बुनकर है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर थी, विवाद के मूलकारण की जानकारी नहीं हो सकी थी। ना ही मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed