फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Due to fan being switched off for four hours at Mau Junction, there is no air, passengers troubled by heat

Mau News: मऊ जंक्शन पर चार घंटे तक पंखे बंद रहने से हवा गुल, यात्री गर्मी से परेशान

Mon, 29 Jul 2024 05:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Due to fan being switched off for four hours at Mau Junction, there is no air, passengers troubled by heat
उमस भरी गर्मी में मऊ स्टेशन पर आए यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। वजह यहां लगे पंख चार घंटे तक बंद रहते हैं। कुछ पंखे तो चलते ही नहीं है, जबकि रेलवे स्टेशन पर नए पंखा लगाए गए हैं। शनिवार को भी सुबह 11:30 बजे से पांच घंटे तक तीनों प्लेटफॉर्मों पर लगे पंखे नहीं चल रहे थे।
विज्ञापन

यही स्थिति रोज की है बिना हवा के उमस भरी गर्मी में बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना यात्रियों के लिए मुश्किल हो जाता है। यहां से रोजाना यहां से 44 ट्रेनों से 22 हजार से अधिक यात्रियों का आना जाना होता है। रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए इसे एनएसजी-3 श्रेणी में शामिल कर 48.98 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म एक, दो और तीन पर नए पंखे लगाए गए हैं। लेकिन अधिकांश पंखे दिन में बंद रहते हैं। सहायता केंद्र और टिकट खिड़की के हॉल में सात पंखे लगाए गए हैं। लेकिन रविवार को एक भी पंखे नहीं चल रहे थे। टिकट लेने वालों के परिजन गर्मी में बैठकर पसीना पोछते हुए इंतजार कर रहे थे। यही स्थिति प्लेटफॉर्मों पर थी, रविवार को कुछ पंखे चल रहे थे तो कुछ नहीं चल रहे थे। शनिवार को करीब पांच घंटे तक सभी पंखे बंद थे। शनिवार की दोपहर ट्रेन का इंतजार कर रहे शरदचंद पांडेय, महिमा मौर्य, रामप्रवेश राम ने बताया कि वो प्लेटफॉर्म नंबर एक पर काफी देर से बैठे हैं। लेकिन एक भी पंखे नहीं चल रहे हैं। जबकि वहां भीड़ अधिक थी लोग पसीना पोछते हुए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। वहीं, रविवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर वेटिंग हॉल के ठीक बाहर लगे दो पंखे नहीं चल रहे थे। सुबह करीब 11 बजे के बाद बैठे अमन, समीक्षा और स्नेहा ने बताया कि वो काफी देर से वहां बैठे हैं। लेकिन दोनों पंखे नहीं चल रहे हैं। यही नहीं कुछ वेंडरों ने अपना नाम नहीं लिखने की शर्त पर बताया कि तकनीकी खराबी के कारण कुछ पंखे नहीं चल रहे हैं। कभी कभी तो बिजली नहीं रहने से तीन चार घंटे तक पंखे नहीं चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed