फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drivers up to 12 thousand rupees honorarium

प्रेरकों को 12 हजार रुपये मिले मानदेय

Wed, 20 May 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Wed, 20 May 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Drivers up to 12 thousand rupees honorarium
आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में भारत साक्षर मिशन योजना के अंतर्गत कार्यरत शिक्षा प्रेरकों ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि कड़ी मेहनत करने के बाद भी शिक्षा प्रेरकों को मानदेय नहीं दिया जा सका है। प्रदेश सरकार की ओर से संविदा कर्मचारियों को ग्रेड वेतनमान और टीएडीए की व्यवस्था की गई है। उसमें शिक्षा प्रेरकों को लाभ दिया जाए। कहा कि शिक्षा प्रेरकों को भी सहायक अध्यापक बनाकर प्राथमिक  विद्यालय पर नियुक्त किया जाए। जिले में 18 माह से प्रेरकों का मानदेय नहीं मिला है। ब्लाक स्तरीय अधिकारियों का तबादला होने से मानदेय भुगतान में विलंब होता है। विभाग की ओर से समस्याओं का अविलंब निस्तारण नहीं किया गया हम आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


उमाशंकर पांडेय ने कहा कि जनपद में शिक्षा प्रेरकों को बीटीसी व अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया में 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाए। दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीटीसी प्रशिक्षण दिलाकर हमें समाज से मुख्य धारा से जोड़ा जाए। शिक्षा प्रेरकों का मानेदय 12000 रुपया प्रतिमाह किया जाए। अंत में ग्राम पंचायत स्तर पर लोक शिक्षा केंद्रों के सफल संचालन के लिए अनपढ़ों को पढ़ाने, कंप्यूटर, मिट्टी का तेल आदि उपलब्ध कराने सहित 11 सूत्री मांग मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को सौंपा। मनोज यादव, सूर्यनाथ यादव, राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, मिथिलेश, शैलेंद्र राय, रामभवन, रविप्रकाश यादव, जयराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed