फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Driver injured in collision between two trucks in Mau

मऊ में दो ट्रकों में भिड़ंत: चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, केबिन काट कर चालक को निकाला; हालत गंभीर

Wed, 08 Jan 2025 10:32 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 08 Jan 2025 10:32 AM IST
सार

मऊ में दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वाराणसी से गोरखपुर की तरफ जा रहे चालक को झपकी आने के चलते हुए। ट्रक चालक फोरलेन किनारे खड़े ट्रक में भिड़ गया। 

विज्ञापन
Driver injured in collision between two trucks in Mau
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के हडहुआ स्थित फोरलेन पर मंगलवार की देर रात हादसा हुआ। वाराणसी से गोरखपुर की तरफ जा रहे चालक को झपकी आने से ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में भिड़ गया। वाहनों के टक्कर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह केबिन को काटकर ट्रक चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के भोजपुर के सैयारा गांव निवासी ट्रक चालक प्रदीप कुमार (24) और शशि कुमार (22) मंगलवार की रात 10 बजे ट्रक लेकर वाराणसी से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। ट्रक अभी घोसी कोतवाली के हडहुआ गांव के पास पहुंचा था कि चालक को झपकी आने के बाद ट्रक फोरलेन किनारे खड़े दूसरे ट्रक में भिड़ गया। 
विज्ञापन




टक्कर की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से करीब 40 मिनट बाद केबिन को काटकर किसी तरह चालक और खलासी को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस के एमटी आजाद और पायलट शैलेश यादव की मदद से दोनों को घोसी सीएससी पर भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed