{"_id":"691e04543948e00d850ff93c","slug":"driver-and-conductor-drank-alcohol-at-a-dhaba-bus-overturned-injuring-15-mau-news-c-295-1-mau1001-136571-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ढाबे पर चालक, परिचालक ने पी शराब, आगे जाते ही पलटी बस, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ढाबे पर चालक, परिचालक ने पी शराब, आगे जाते ही पलटी बस, 15 घायल
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के डाड़ी चट्टी के पास डबल डेकर बस पलटने के बाद क्षतिग्रस्त बस।संवाद
कोपागंज। थाना क्षेत्र के डांडी सब स्टेशन के पास मंगलवार की रात दो बजे के करीब हादसा हो गया। 50 यात्रियों को लेकर बिहार से वाराणसी जा रही निजी डबल डेकर बस पहले सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराई्, उसके बाद पलट गई। हादसे में परिचालक समेत 15 यात्री घायल हो गए। उन्हें एसपी ने अपनी देखरेख में जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद घायल चालक भाग गया। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। जबकि यात्रियों का कहना है कि चालक, परिचालक ने एक ढाबे पर शराब पी थी। इस कारण यह हादसा हुआ।
बिहार के मोतीहारी जिले के संग्रामपुर निवासी अरुण कुमार, सुमित्रा, रिषू, मिश्रीलाल ने बताया कि यह बस रोजाना मोतीहारी से वाराणसी के लिए चलती है। इसमें उनके अलावा गोपालगंज की करिश्मा कुमार, बेतिया के शंभू पासवन, चंपारण के अमित कुमार मिश्रा सहित 15 यात्री वाराणसी जाने के लिए सवार थे। यात्रियों ने आरोप लगाया कि मऊ जिले में पहुंचने पर बस चालक और परिचालक ने एक ढाबे पर रुक कर शराब पी। इसके करीब तीस मिनट बाद यह हादसा हुआ। हादसे के समय बस की रफ्तार पचास किमी प्रति घंटे के करीब थी। बस पलटने से पहले सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे से जा टकराई। इससे बस की गति कम हो गई थी। हादसे में परिचालक अरुण कुमार, सुमित्रा देवी और अमित कुमार मिश्रा की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर एसपी इलामारन जी, सीओ घोसी जितेंद्र कुमार, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय, कोपागंज एसओ रविंद्रनाथ राय के साथ पहुंचे और घायलों को बाहर निकलवाया। उसके बाद सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद बस चालक भाग गया। घायल यात्रियों ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इलामारन जी, एसपी।
दिन होता तो बड़े नुकसान से नहीं किया जा सकता था इन्कार
मऊ। एसपी ने कहा कि गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर यह हादसा हुआ है। यह हादसा अगर दिन में होता तो बड़ी अनहाेनी की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। रात होने के चलते सड़क पर वाहनों की संख्या कम थी। जिस समय यह बस अनियंत्रित हुई, उस समय उसके आगे कोई वाहन नहीं था, वरना वह वाहन भी चपेट में आ सकता था। उधर ढाबे में रुककर चालक परिचालक के शराब पीने के आरोप से एक बात की पुष्टि हो रही है कि हाईवे किनारे कई ढाबों में शराब भी बेची जा रही है।
विज्ञापन
दो किमी के दायरे में चार दिन में तीसरा बड़ा हादसा
मऊ। इस मार्ग पर दो किमी के दायरे में चार दिन के भीतर यह तीसरा बड़ा हादसा था। इससे पहले शनिवार की सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ पर डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे युवक की मौत हो गई। वहीं इसी हादसे के पांच घंटे बाद शनिवार को महज एक किमी दूर सरायलंखसी थाना क्षेत्र के भुजौटी के पास एक युवक ट्रक की चपेट में आकर जान गंवा बैठा था।
शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में 27 का हो चुका चालान
मऊ। यातायात माह में पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यातायात प्रभारी श्यामशंकर पांडेय ने बताया कि एक नवंबर से अब तक शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में 27 लोगों का चालान किया गया है। इनमें दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन चालक शामिल हैं। कुछ लोगों का ब्लड अल्कोहल कॉन्संट्रेशन (BAC) लेवल काफी खतरनाक पाया गया था। बताया को पुलिस का मकसद सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। संवाद