{"_id":"6853003d4813953ee2034a50","slug":"drains-were-not-built-for-drainage-of-water-from-25-houses-mau-news-c-295-1-mau1002-129426-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 25 घरों से जलनिकासी के लिए नहीं बनी नाली, सीएम पोर्टल पर की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 25 घरों से जलनिकासी के लिए नहीं बनी नाली, सीएम पोर्टल पर की शिकायत
विज्ञापन
स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ उत्तर का पूरा नकही में जलनिकासी की शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। इसको लेकर मुहल्लेवासियों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। मोहम्मद अजमल, शहाबुद्दीन, मोहम्मद आरिफ, गुफरान हुसैन अहमद, इमराना खातून, अबू तल्हा, मुबारक अली और फातिमा में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया था कि मोहल्ले के लगभग 25 घरों से जलनिकासी के लिए नाली नहीं बनी है। नाली का गंदा पानी खाली जमीन में, घर के अंदर गड्ढा बनाकर या घर के बाहर सड़क पर बहाने को मजबूर हैं।
गंदा पानी जमा होने की वजह से मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ गया है। समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को कई बार लिखित और मौखिक किया गया था। अधिशासी अधिकारी ने सर्वे भी कराया था लेकिन, फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया। मुहल्ले के लोग बीते पांच साल से जलनिकासी की समस्या से परेशान रहते हैं।