फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dr. Cricket match of six teams of Purvanchal will be held in Bhimrao Ambedkar Sports Stadium.

Mau News: डॉॅ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा पूर्वांचल की छह टीमों का क्रिकेट मैच

Sat, 23 Dec 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dr. Cricket match of six teams of Purvanchal will be held in Bhimrao Ambedkar Sports Stadium.
मऊ। आगामी 25 दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली मऊ क्रिकेट लीग के क्रम में मऊ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने कहा कि बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की पहल पर ग्रामीण इलाकों में उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने के लिए कवायद चल रही है।
विज्ञापन

यूपीसीए की ओर से इस तर्ज़ पर अनेक कार्यक्रम कर रहा है। इसमें गाजीपुर क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक तथा अपैक्स काउंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। कहा कि मऊ क्रिकेट संघ उसी तत्परता से लगा हुआ है। इससे अपने पूर्वांचल की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और उनको आगे बढ़ने का अवसर मिले।
विज्ञापन

इसी सिलसिले में डॉॅ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूर्वांचल की बेहतरीन छह टीमों का मैच खेला जाएगा। इसका उद्घाटन 25 दिसंबर को किया जाएगा। दो हफ्ते तक चलने वाले इस टूर्नामेंट बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा, रणजी खिलाड़ी की ओर से अपने जनपद में एक निशुल्क क्रिकेट कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें बच्चों को हफ्ते भर का कैंप कराया जाएगा। इसमें रणजी प्लेयर की देखरेख में अपना अभ्यास करेंगे और उनसे क्रिकेट के टिप्स प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed