वाराणसी भटनी रेलखंड पर दुल्हपुर मऊ जंक्शन के बीच दोहरीकरण के चलते इन कई ट्रेनें प्रभावित हैं। इसी क्रम में आजमगढ़ से मऊ होते हुए वाराणसी सिटी तक जाने आने वाली तमसा पैसेंजर (65109/65110) 23 और 24 नवंबर को निरस्त रहेगी। इससे पहले 20 नवंबर दो ट्रेनोें का संचालन बंद कर दिया गया था, पांच ट्रेनें मऊ और वाराणसी के बीच निरस्त रहीं, जबकि चार ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया था।
चार ट्रेनों का संचालन 18 नवंबर से 28 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। तमसा पैसेंजर (65109) आजमगढ़ से रोज सुबह 5:25 बजे से रवाना होती है। सिधारी हाल्ट, सठियांव, मुहम्मदाबाद गोहना, खुरहट पलिगढ़ हाल्ट होते हुए सुबह 6:25 बजे मऊ जंक्शन पहुंचती है। पिपरीडीह, दुल्लहपुर, औड़िहार, सारनाथ सहित 14 छोटे बड़े रेलवे स्टेशनों से होकर सुबह नौ बजे वाराणसी सिटी पहुंचती है। फिर (65110) शाम को 5:40 बजे मऊ और आजमगढ़ के लिए रवाना हो जाती है। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अगले 21 दिन तक छपरा कचहरी-मऊ-छपरा कचहरी पैसेंजर (55101/55102), आनंद विहार टर्मिनल-मऊ-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22539/22540) का बनारस जंक्शन पर रखरखाव के लिए रखा जाएगा। जबकि मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल-मऊ-मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (15181/15182) का आजमगढ़ तक संचालन होगा। आनंद विहार टर्मिनल-मऊ आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (15025/15026) भी आजमगढ़ तक चलेगी।