फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Double engine government gave corruption free administration

Mau News: डबल इंजन की सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया

Wed, 03 May 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Double engine government gave corruption free administration
डबल इंजन की सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया
विज्ञापन


मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश व देश में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया है। मुख्यमंत्री नगर के जीवन राम हॉस्टल के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 18 मिनट के संबोधन में सपा, बसपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि 2014 से पहले इस जिले की पहचान का संकट था। यहां के युवाओं को शक की निगाहों से देखा जाता था। सपा शासन में मऊ में रामलीला मंचन प्रतिबंधित कर दिया गया था। सपा-बसपा सरकारों में यहां दंगे हुआ करते थे। व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी और गुंडे, माफिया सीना तानकर चलते थे। अब हमारी सरकार में कोई गुण्डा-माफिया सीना चौड़ा कर नहीं चल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में अब कूड़ा नहीं रहता, बल्कि स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार दो करोड़ युवाओं को फ्री टैबलेट देने की योजनाओं पर काम कर रही है। प्रदेश में 35 लाख करोड़ का निवेश होने वाला है। हमारी सरकार बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ गरीबों को दे रही है। प्रदेश में व्यापारी और महिलाएं सुरक्षित हैं। सीएम ने कहा कि महानगरों, शहरों और कस्बों को सुंदर, विकसित करने के लिए पैसे कोई कमी नहीं आएगी। बशर्ते आप नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य पद पर भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। कहा कि नगर विकास और ऊर्जा मंत्रालय जैसे दो विभागों के मंत्री एके शर्मा आपके जनपद के निवासी हैं। वह नगर को विकसित और सुंदर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत की पहचान वैश्विक मंच पर बढ़ी है। हर क्षेत्र में देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मेडिकल काॅलेज खोले गए हैं। सरकार की उज्ज्वला योजना, आवास, शौचालय का लाभ लाभार्थियों तक सीधे पहुंच रहा है। लोगों को आय, जाति, निवास, मृत्यु प्रमाणपत्र आसानी से सुलभ हो रहे हैं। देश की 80 करोड़ जनता को प्रधानमंत्री मोदी फ्री राशन कोरोना काल से ही दे रहे हैं। मौके पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विधायक मधुबन राम विलास चौहान, पूर्व सांसद हरि नरायण राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व विधायक विजय राजभर, जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, उत्पल राय, अरिजीत सिंह, लोकसभा समन्वयक देवेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed