फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Doctor missing from New PHC Haldharpur

Mau News: न्यू पीएचसी हलधरपुर से चिकित्सक रहे नदारद

Wed, 22 May 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Doctor missing from New PHC Haldharpur
हलधरपुर। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलधरपुर में मंगलवार को सुबह करीब दस बजे तक चिकित्सक नदारद थे। मरीज आने के बाद चिकित्सक का इंतजार करते रहे। करीब एक घंटे के बाद केवल फार्मासिस्ट, वार्ड बाॅय, स्टाफ नर्स ही मौजूद थे। गर्मी के चलते मरीज ओपीडी के खुलने के समय ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों के न रहने से मरीजों को इंतजार करना पड़ा। कई मरीज इंतजार के बाद निजी अस्पताल चले गए। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बने नया प्राथमिक केंद्रों पर नियमित और समय से उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की ओर से नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। लेकिन जिम्मेदारों अधिकारियों की ओर से निगरानी नहीं की जाती है। इसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ता है। न्यू पीएचसी परएक डाक्टर का पद है लेकिन वह भी गायब रहते हैं। फार्मासिस्ट मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डॉक्टर कहीं बाहर गए हैं। गोपाल सिंह, रामजी सिंह, अभिषेक सिंह, नरसिंह सिंह, भगवान सिंह, माधवेश पांडेय ने बताया कि कुछ मरीज डॉक्टर का इंतजार करने के बाद चले गए। जबकि सुबह ओपीडी खुलने के करीब दो घंटे बाद भी लोगों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed