फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Doctor in Varanasi, hospital is being operated in Mau

चिकित्सक वाराणसी में, अस्पताल संचालित हो रहा है मऊ में

Mon, 06 Jul 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Doctor in Varanasi, hospital is being operated in Mau
मऊ। जिले में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की मानीटरिंग में एक बड़ी खामी उजागर हुई है। जब फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने पुरानी तहसील स्थित संचालित अस्पताल के संचालक पर फर्जी तरीके से अस्पताल का संचालन का आरोप लगाते हुए चिकित्सक के रजिस्ट्रेशन की जांच कराने की मांग को लेकर पत्रक सौंपा। पत्रक में गोपाल निषाद ने बिना किसी चिकित्सक डिग्री तथा वाराणसी के एक चिकित्सक को उसके बिना जानकारी में फर्जी तरीके से उसके रजिस्ट्रेशन को स्कैन कर उसके नाम पर अस्पताल संचालित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने आरोप लगाया कि शहर के पुरानी तहसील पर मौजूद एक अस्पताल का संचालन फर्जी डाक्टर के रजिस्ट्रेशन पर किया जा रहा है। अस्पताल चलाने वाला चिकित्सक पुरानी तहसील के पास एक निजी अस्पताल का संचालन कर रहा है।आरोप लगाया कि वाराणसी जिले के एक चिकित्सक जो कि वाराणसी में ही प्रैक्टिस करते हैं। उनके रजिस्ट्रेशन को एक व्यक्ति द्वारा चिकित्सक को धोखे में रखकर उनके रजिस्ट्रेशन को फर्जी तरह से स्कैन कर मऊ जिले के पुरानी तहसील पर गलत तरीके से अस्पताल संचालित किया जा रहा है। बिना डिग्री के अभाव में फर्जी अस्पताल में कई केस खराब हो चुके हैं। बावजूद न तो जिम्मेदार प्रशासन इस तरफ आकृष्ट है न ही मानीटरिंग करने वाला स्वास्थ्य विभाग। इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी लेकर वह जांच कराएंगे, अगर शिकायत सही निकलती है तो कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed