फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Doctor came to Kopaganj returned two days ago, also visited the market

दो दिन पहले लौटा कोपागंज आया चिकित्सक, बाजार में भी घूमे

Fri, 05 Jun 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Doctor came to Kopaganj returned two days ago, also visited the market
मऊ/कोपागंज। कस्बे के चंदनपुुरा निवासी डॉक्टर आजमगढ़ जिले के जीयनपुर सीएचसी में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनाती है। वर्तमान में कोविड-19 में उसकी ड्यूटी आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर है। बताया जा रहा है कि चिकित्सक अपनी पत्नी के साथ दो दिन पहले ही कोपागंज पहुंचे थे। जहां पिछले दिनों डॉक्टर की पत्नी मादीसिपाह स्थित अपने मायके गई है। फिलहाल प्रशासन ने चिकित्सक के साथ माता-पिता और पांच भाइयों को क्वारंटीन सेंटर भेजने के साथ अन्य लोगों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

चौकाने वाली बात है कि डॉक्टर के सैंपलिंग कराने के बाद से रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन रहने की जरूरत थी। लेकिन डॉक्टर क्वारंटीन होने के बजाए अपनी पत्नी के साथ कोपागंज स्थित चंदनपुरा आवास पर पहुंचे। यहां पर भी चिकित्सक ने दुबारा लापरवाही बरतते हुए अपनी पत्नी को बडराव ब्लाक के मादीसिपाह में उसके मायके भेजा। यहीं नहीं लोगों की माने तो चिकित्सक ने इस बीच हमेशा की भांति कुछ लोगों को अपने घर पर इलाज किया। साथ ही कस्बे के बाजारों में घूमे हैं। चिकित्सक की बरती गई लापरवाही से अब मुहल्ले के साथ बाजार में लोगों के बीच भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed