फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Do not use polythene in public interest

जनहित में न करें पॉलीथिन का इस्तेमाल

Thu, 30 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Do not use polythene in public interest
नगर पालिका सभागार में से नो प्लास्टिक अभियान के दौरान शपथ लेते नगर पालिका अध्यक्ष,ईओ और अन्य सभास - फोटो : MAU
मऊ। शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोगपर संपूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जा सके, इसके लिए नगर पालिका द्वारा रिडक्शनअवेयरनेस सर्कुलर सल्यूशन एंड मास इंग्गेजमेंट यानी ‘रेस’कार्यक्रम शुरू किया गया। इस दौरान लोगों से जनहित में पालीथिन का प्रयोग न करने की नसीहत की गई। शुरुआत शहर के बस स्टेशन तथा मिर्जाहादीपुरा चौक से शपथ लेकर की गयी। पालिका कर्मियों ने बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया। पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी एवं पालिका के अधिकारियो वह कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय में बैठक एवं शपथ का आयोजन कर लोगों को समझाया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। सिंगलयूज प्लास्टिक पर प्रभावी प्रतिबंध के लिए स्कूलों, कार्यस्थलों, पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महा शपथ दिलाई जा रही है। 30 जून को थ्री आर (रिड्यूस, रियूज और रि-साइकिल) पर काम होगा। माल, पार्क और अन्य स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक जुलाई को पूरे शहर कोसिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध कर दिया जाएगा। इसके बाद घाट है तो ठाट है और तीन जुलाई को स्वच्छता सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed