कोपागंज। पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को ब्लाक सभागार में ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी रितेश बिंदल की अध्यक्षता में बैठक र्हुई। इसमें चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर चर्चा हुई। ब्लाक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बिना मास्क के किसी को भी ब्लाक परिसर में न आने दिया जाए।
कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दें, ताकि स्वतंत्र, निष्पक्ष, व व्यवस्थापूर्ण ढंग से चुनाव कराया जा सके। वहीं समीक्षा करते हुए संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का पुन: निरीक्षण, मतदान केंद्र, स्थल परिवर्तन, संशोधन व्यवस्था व निर्वाचन सामग्री भंडारण, चिह्नित मतगणना केंद्रों में स्ट्रांग रूम बनाए जाने की समुचित सुरक्षा की व्यवस्था व पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान व वापसी के स्थान के संबंध के बारे में समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देेश दिया कि सौंपे गए दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण व व्यवस्थापूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। साथ ही साथ कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सभी ब्लॉक कर्मियों को हिदायत दिया कि कोरोना के नियमों को कड़ाई से पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करे। ब्लॉक परिसर में कोई भी विना मास्क के प्रवेश न करने की बात कही। बैठक में खंड विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी, एडीओ पंचायत शीत कुमार सिंह मौजूद रहे।