फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Do not be afraid, please, vote fearlessly

डरिए नहीं, निर्भीक होकर करिए मतदान

Fri, 27 Jan 2017 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Fri, 27 Jan 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
Do not be afraid, please, vote fearlessly
मुहम्मदाबाद गोहाना विधान सभा क्षेत्र में कम मतदान को लेकर चिन्हित सुरहुरपुर प्राथमिक विद्यालय पर जानकारी प्राप्त करते डीएम निखिल चंद शुक्ला और एसपी मुनिराज।
जिलाधिकारी निखिल चंद्र शुक्ला ने ग्रामीणों से कहा है कि वह डरे नहीं, बल्कि निर्भीक होकर मतदान करें। ऐसा कर वह अपने मतों का बखूबी इस्तेमाल कर सकेंगे। कहा कि वह तो मतदान करें ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी और एसपी मुनिराज जी मुहम्मदाबाद गोहना में शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय गालिबपुर समेत कई विद्यालयों में लगाई गई चौपाल में लोगों से रूबरू थे। यह कार्यक्रम विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों पर मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए एक अभियान के तहत किया जा रहा है। जिले की चारों विधान सभाओं के पचास-पचास बूथों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन



 जिलाधिकारी निखिल चंद्र शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी के साथ मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गालिबपुर, सुरहुरपुर, करहां,  सुल्तानीपुर, राष्ट्रीय इंटर कालेज चिरैयाकोट, सिरसा प्राथमिक विद्यालय, इंटर कालेज सरसेना, बालक बालिका इंटर कालेज काझा के बूथों पर चौपाल लगाई। आला अफसरों ने गांवों के लोगों को मतदान के महत्व को बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस बूथ पर ज्यादा मतदान होगा वहां का जनप्रतिनिधि विकास भी ज्यादा  कराएंगे। इसलिए जिले में चार मार्च को होने वाले चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी स्कूलों में पीने का पानी एवं छाया की व्यवस्था देखी गई। जिन स्कूलों में कमियां थीं, उन्हें जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



 जिलाधिकारी ने सभी मतदाता मित्रों से कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों से मिलकर उनको वोट देने और बूथ तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी निर्भीक होकर अपने मतों का प्रयोग करें यह आपका अधिकार है। यदि कोई धमकाने या अन्य कोई समस्या उत्पन्न करता हो तो सीधे हमें बताएं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी आरडी पांडेय, बीडीओ रानीपुर, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना अनिल कुमार, एबीएसए राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed