फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM-SP resolved 3 year old road dispute in Khanpur Khurd

Mau News: खानपुर खुर्द में डीएम-एसपी ने 3 साल पुराने रास्ते का विवाद सुलझाया

Mon, 30 Jun 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
DM-SP resolved 3 year old road dispute in Khanpur Khurd
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामपुर घघवल ग्राम पंचायत के खानपुर खुर्द में सालों से चले आ रहे दो समुदाय के बीच रास्ते के विवाद के निस्तारण के लिए सोमवार की सुबह डीएम-एसपी खुद पहुंचे। शांति व्यवस्था के लिए चार थाने की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत के बाद रास्ते के विवाद का निस्तारण करते हुए आवाजाही के लिए वहां मौके पर खंड़जा बिछाया गया।
विज्ञापन

घोसी तहसील क्षेत्र के खानपुर खुर्द में करीब 3 वर्षों से गांव में जाने वाले 26 मीटर रास्ते का विवाद दो समुदायों के बीच चल रहा था। जिसमें ग्राम प्रधान प्रेमलता, कृष्णा, कमलेश, सुधाकर, बाबूराम, दिनेश, उमेश, रामनाथ आदि इस रास्ते के निर्माण की मांग कर रहे थे। जबकि दूसरे पक्ष के असलम, शौकत ,सलाउद्दीन, शाहबाज आदि यहां नक्शे में रास्ता न होने व आबादी व नवीन परती की भूमि होने के कारण रास्ता का निर्माण का विरोध कर रहे थे। इस मामले में 2023 में खानपुर खुर्द निवासी असलम ने रास्ता बनाने के विरुद्ध सिविल न्यायालय में वाद दाखिल किया था, जिसमें 3 जुलाई 2023 तक न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित किया गया था। इस रास्ते की समस्या को लेकर बीते 28 जून को गांव के लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस में समस्या को उठाया था।
विज्ञापन

इस प्रकरण में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के समक्ष प्रस्तुत हुआ तो उन्होने राजस्व विभाग से आख्या मांगी जिसमें वहां नवीन परती और आबादी की जमीन अंकित होना मिला। पूर्व से चले आ रहे सार्वजनिक रास्ते का निर्माण आबादी व नवीन परती में कराने व मामला दो समुदायों के बीच का होने के चलते मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को पहले तहसीलदार, एसडीएम न्यायिक, इसके बाद अपर जिलाधिकारी के आने के बाद भी रास्ते की समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटा दोनों पक्षों से बात करने के साथ ही अभिलेखों के अध्ययन के बाद जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने भूमि को आबादी एवं नवीन परती की होने के कारण रास्ते के निर्माण को हरी झंडी देते हुए शेष रास्ते को बनवाने के साथ ही खड़ंजा निर्माण कराया। इस दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए घोसी, मधुबन, दोहरीघाट एवं कोपागंज की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed