फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM inspected

विकास के काम नहीं आ रहा खजाने में रखा धन

Sat, 05 Sep 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 05 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
DM inspected
जिलाधिकारी  वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विकास भवन में शुक्रवार को शासन द्वारा निर्धारित 71 प्रारूपों पर विकास कार्यक्रम एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान विकास कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कहा कि खजाने में फंड की कमी नहीं है, फिर क्यों विकास कार्यों को समय से नहीं निपटाया जा रहा। 
विज्ञापन



बैठक में सोलर पंप, पारदर्शी किसान योजना, एग्रीकल्चरल  मार्केटिंग हब, नवीन मंडी की स्थापना, कुक्कुट विकास, कामधेनु योजना, फोर लेंथ से जोड़ना, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, सर्वशिक्षा अभियान,  संपर्क मार्ग, समाजवादी पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आम आदमी बीमा योजना, कृषक दुर्घटना बीमा, लोहिया ग्रामीण आवास, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना, स्वच्छ शौचालयों में प्रगति इस महीने शून्य पाई गई।  जिलाधिकारी ने इस पर गंभीर नाराजगी जताई।
विज्ञापन



उन्होंने सहायक विकास  अधिकारी (पंचायत) एवं समस्त खंड विकास अधिकारी तथा जिला विकास अधिकारी तथा  जिला पंचायतराज अधिकारी को सात सितंबर को  6 बजे शाम कैंप  कार्यालय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया। कहा कि धनराशि रहते  हुए लक्ष्य से पीछे रहना शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में कौशल विकास मिशन, स्वयं सहायता समूह गठन, ग्रामीण पेयजल, लोहिया ग्रामीण आवास, जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना, आसरा योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, आधार कार्ड लिंकेज के अंतर्गत नरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, नि:शक्तजन पेंशन, वृद्धा पेन्शन, विधवा एवं विकलांग पेंशन इत्यादि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीजेश कुमार त्यागी, जिला विकास अधिकारी मोती लाल व्यास, परियोजना निदेशक, हरिचरन सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी नंदलाल यादव, जिला एवं अर्थ संख्याधिकारी, हरिशंकर सिंह, प्रभागी निदेशक, सामाजिक वानिकी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed