{"_id":"5fa98a9e8ebc3ec5f1252d31","slug":"dm-inspation-mau-news-vns5575390101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम निरीक्षण होने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम निरीक्षण होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
मऊ। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को पोषण अभियान के तहत जिला पोषण/जिला कन्वर्जेस समिति की बैठक डीएम अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी के निरीक्षण में रतनपुरा एवं मुहम्मदाबाद में कम निरीक्षण होने पर नराजगी जताते हुए इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिया गया।
बैठक में डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घरों का भ्रमण एवं परामर्श करने के कार्यों की समीक्षा की। जिसमें मुख्य सेविका बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी के निरीक्षण में रतनपुरा तथा मुहम्मदबाद गोहना में कम निरीक्षण होने पर इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिया। वहीं जनपद स्तरीय कन्वर्जेन्स एक्शन प्लान की समीक्षा करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय कन्वर्जेन्स एक्शन प्लान की रिपोर्ट शासन को भेजा जा चुका है।
बैठक में पंचायती राज विभाग की समीक्षा की गई। जिसमें पाया गया कि पंचायती राज विभाग द्वारा 100 प्रतिशत गांवों को खुले में शौच मुक्त कर दिया गया है तथा 95 प्रतिशत घरों में शौचालय की उपलब्धता हो चुकी है। वहीं इस दौरान नवीन ड्राई राशन वितरण प्रणाली के अंतर्गत गेहूं, चावल, दाल, देशी घी वितरित करने के बारे में बताया किया।साथ ही निर्देश दिया कि वितरण में जितनी भी सामग्री का वितरण करना है उसके लिए जिस उपकरण का उपयोग करना है उसमें किसी प्रकार की कमी नही होनी चाहिए अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। बैठक में सीडीओ रामसिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।