फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM honored the selected child scientists.

Mau News: चयनित बाल वैज्ञानिकों को डीएम ने किया सम्मानित

Thu, 21 May 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
DM honored the selected child scientists.
जनपदस्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के वैज्ञानिक नवाचार और रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कंपोजिट स्कूल माउरबोझ के छात्र अंश को स्मार्ट सिटी मॉडल, कंपोजिट स्कूल मुकुंदपुर की छात्रा रशिका चौधरी को पर्यावरण प्रदूषण, पृथ्वी बचाओ मॉडल तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरिया के छात्र आदित्य चौहान को आपदा प्रबंधन मॉडल प्रस्तुत करने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा मुग्धा मंजरी को ऑटोमेटिक स्ट्रीट मॉडल तथा यूपीएस सुरहुरपुर के प्रियांशु को स्मार्ट रोबोट मॉडल प्रस्तुत करने पर सम्मानित किया गया। प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा का भ्रमण भी कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा की।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, डीसी आलोक सिंह, दुर्गा यादव, मंजू चौरसिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed