फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM held public hearing with SP on police station resolution day in police station Kotwali Mau

डीएम ने थाना समाधान दिवस पर एसपी के साथ थाना कोतवाली मऊ में की जन सुनवाई:

Sat, 23 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
DM held public hearing with SP on police station resolution day in police station Kotwali Mau
शहर कोतवाली में समाधान दिवस पर जनता की समस्या सुनते जिलाधिकारी अरूण कुमार और एसपी अविनाश पांडेय? - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के साथ महीने के चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस पर थाना कोतवाली में जन सुनवाई की। उन्होंने एक-एक करके सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनी एवं मौके पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर सभी शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कुछ मामलों में शिकायतकर्ता के पुन: थाना समाधान दिवस पर आने पर उन्होंने पूर्व के थाना दिवसों के शिकायत रजिस्टर मंगा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। जन सुनवाई के दौरान अधिकतर मामले राजस्व से जुड़े थे, जिनके तत्काल निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के लेखपालों को पुलिस के साथ मौके पर जाकर करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों एवं पुलिस को संयुक्त टीम बनाकर थानों पर आने वाली राजस्व एवं अन्य सभी शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए। नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करे, जिससे दोनों पक्ष निस्तारण से संतुष्ट हो। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के अलावा तहसीलदार सदर संजीव कुमार, संबंधित थाना के सभी अधिकारी एवं क्षेत्र के सभी लेखपाल मौके पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed