फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM heard 42 complaints, 4 were resolved on the spot

Mau News: डीएम ने सुनीं 42 शिकायतें 4 का मौके पर हुआ निस्तारण

Tue, 18 Mar 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
DM heard 42 complaints, 4 were resolved on the spot
घोसी। स्थानीय तहसील के सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को संपूृर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। चार घंटे से ज्यादा चली जनसुनवाई में 42 मामले आए, इसमें चार मामलों का निस्तारण किया गया। साथ ही तीन शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए मौके पर टीमों को भेजा गया। जिले में कुल 119 मामले आए इसमें सिर्फ 9 का समाधान हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के समक्ष मुहम्मदपुर हसनपुर की ग्राम प्रधान सुषमा ने शिकायत रखी कि पक्की पैमाइश कर पत्थर से सीमांकन कर इंटरलाकिंग के लिए दीवार जोड़ दी गई है। शेष रास्ते पर गांव के कुछ लोग जबरदस्ती हैं। लेकिन शिकायत के बाद भी इस मामले की सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

वहीं कादीपुर गांव निवासी सुनील ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत द्वारा जल निकासी के लिए नाली निर्माण नहीं किया जा रहा है। जिसपर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने कहा कि क्षेत्र के विवादों का मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष निस्तारण करें। इससे पहले संपूर्ण समाधन दिवस में 42 शिकायतें आई। इसमें राजस्व विभाग से 18 ,पुलिस विभाग से 04, विद्युत विभाग से 07 तथा 13 अन्य विभागों से संबंधित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन में मोबाइल में व्यस्त दिखे अधिकारी
मधुबन। होली की छुट्टी के चलते मधुबन सभागार में सोमवार आयोजित सुबह 10 बजे तहसील दिवस में शामिल होने आए कुछ अधिकारी और कर्मचारी जनता की समस्या को छोड़ मोबाइल में व्यवस्त दिख। सामने बैठते अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे थे। इससे पहले मधुबन तहसील में तहसील दिवस का आयोजन एसडीएम अखिलेश सिंह यादव और एडिशनल एसपी महेश सिंह अत्री की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। यहां कुल 16 शिकायती प्रार्थना-पत्र आए। जिसमें किसी का निस्तारण नहीं हो सका।

सदर में 29 तो मुहम्मदाबाद गोहना में 32 फरियादी पहुंचे
मुहम्मदाबाद गोहना। सदर तहसील में आयोजित समाधन दिवस में 29 मामले आए इसमें दो का निस्तारण किया गया। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में आयोजित समाधन दिवस में 32 शिकायतें मिली जिसमें तीन का निस्तारण हुआ ।ज्यादातर मामले राजस्व से संबंधित थे । ग्राम प्रधान देवंती देवी निवासी कमालपुर पहाड़पुर द्वारा सूखे पेड़, अमृत सरोवर, परिषदीय विद्यालय पर गिरे पेड़ों के नीलामी कर प्राप्त धनराशि को ग्रामनिधि में जमा करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed