फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM expressed displeasure over not being able to identify a single new liquor mafia

एक भी नए शराब माफिया का चिन्हीकरण न कर पाने पर डीएम ने जताया नाराजगी

Thu, 16 Jun 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over not being able to identify a single new liquor mafia
नगर के भुजौटी स्थित कैंप कार्यालय पर आबकारी कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते डीएम अरूण कु? - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार जिले में एक भी शराब माफिया न मिलने पर नाराजगी जताई और आबकारी अधिकारी को दो सर्किलों में राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम बृहस्पतिवार को आबकारी कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। जिला आबकारी अधिकारी जेजे प्रसाद ने बताया कि मई माह में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में कुल 61 लोग पकड़े गए। साथ ही 1793 लीटर अवैध शराब भी बरामद की गई। निर्धारित लक्ष्य 31.73 करोड़ रुपये के मुकाबले 31.56 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है। बताया कि जनपद में देसी शराब की एक, विदेशी शराब की दो, मॉडल शॉप की एक तथा भांग की दो दुकानों का व्यवस्थापन न होने से राजस्व प्राप्ति में सफलता नहीं मिल पाई। जिलाधिकारी ने इन दुकानों का जल्द टेंडर निकालने एवं उनके व्यवस्थापन के निर्देश दिए। चार सर्किलों में से दो सर्किलो में लक्ष्य के मुकाबले कम राजस्व प्राप्ति पर जिलाधिकारी ने इसमें बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अभी तक एक भी नए शराब माफिया का चिह्नीकरण न किए जाने पर नाराजगी जताई। बैठक में सभी सर्किलो के आबकारी निरीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed