फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM did surprise inspection of wheat purchase center Dhawariyasath

डीएम ने किया गेंहू क्रय केंद्र धवरियासाथ का औचक निरीक्षण

Thu, 13 May 2021 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
DM did surprise inspection of wheat purchase center Dhawariyasath
मऊ/कोपागंज। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल बृहस्पतिवार को कोपागंज ब्लाक के धवरियासाथ गांव स्थित गेंहू क्रय केंद्र पर पहुंचकर वहां औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने केंद्राध्यक्ष को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र के धवरियासाथ स्थित गेहूं क्रय केंद्र पीसीएफ से संचालित होता है। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र सहायक प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि 24 किसानों से 995 किग्रा गेंहू का क्रय किया जा चुका है। केंद्र पर कुल 3200 बोरे उपलब्ध हैं। मौके पर पाई गई ट्राली से गेंहू को अनलोड किया जा रहा था। डीएम ने क्षेत्र के किसान विमलेश सिंह पुत्र धर्मदेव सिंह, निवासी-धवरियासाथ से पूछा कि किसी प्रकार की कोई अवैध धनराशि की मांग की गई है। किसान द्वारा इंकार किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर केंद्र पर आने पर क्रय किया जा रहा है। अन्य स्थिति भी संतोषजनक मिली। निरीक्षण के दौरान राम सिंह वर्मा मुख्य विकास अधिकारी, डॉ. एससी सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित किसानों तथा केंद्र सहायक से कहा कोविड19 का पालन करने के साथ ही मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed