{"_id":"62dc3cc55d7f926ece3c7c91","slug":"dm-did-surprise-inspection-of-drug-ware-house-under-construction-mau-news-vns6655744114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का किया औचक निरीक्षण:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का किया औचक निरीक्षण:
विज्ञापन
शहर में बन रहे ड्रग वेयर हाउस का आकस्मिक निरीक्षण करते जिलाधिकारी अरूण कुमार।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शनिवार को 953.26 लाख से निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण किया। परियोजना के लिए अब तक 105.92 लाख रुपया जारी किया जा चुका है। इस परियोजना के निर्माण का कार्य एक जुलाई 2021 को प्रारंभ हुआ था। जिसके पूर्ण होने की संभावित तिथि 31 दिसंबर 2022 है।
अधिशासी अभियंता सीएनडीएस ने बताया कि चहारदीवारी का निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत से ऊपर पूर्ण हो चुका है। मुख्य भवन के निर्माण कार्य की प्रगति अब तक 18 प्रतिशत है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जारी धन के मुकाबले कार्य कराया जा चुका है।
शेष कार्य अवशेष धनराशि के आवंटन के उपरांत पूर्ण हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी से प्रयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्रियों के गुणवत्ता की जांच कराई। जिलाधिकारी ने इस दौरान चहारदीवार की ऊंचाई एवं प्लास्टर कार्यों की गुणवत्ता की भी जांच की। उन्होंने अधिशासी अभियंता सीएनडीएस को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देते हुए सभी मानकों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसएन दुबे, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी जितेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर संजीव कुमार एवं अधिशासी अभियंता सीएनडीएस उपस्थित रहे।