फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Divyang Fauji sat on dharna with wife and children on Tehsil

दिव्यांग फौजी तहसील पर पत्नी बच्चों के साथ बैठा धरने पर

Sat, 02 Jul 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Divyang Fauji sat on dharna with wife and children on Tehsil
मधुबन। पैतृक संपत्ति में हिस्सा दिलाने की गुहार लगाते हुए तहसील क्षेत्र के दरियाबाद निवासी दिव्यांग फौजी जितेंद्र कुमार शनिवार को तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

अपने भाई पर पैतृक संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए पत्नी बच्चों के साथ पहुंचे फौजी का कहना है कि पिता को अपने पक्ष में करके छोटे भाई ने पैतृक संपत्ति को अपने पत्नी के नाम करा लिया है। आरोप लगाया कि भाई और उसके परिवार को घर से भी निकाल रहा है। बताया कि ट्रेन की चपेट में आने के कारण उसके दोनों पैर कट गए हैं। उसकी दो पुत्रियां एवं एक पुत्र है। इस बाबत एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर उसने मांग की कि शीघ्र समस्या समाधान किया जाय अन्यथा पत्नी, बच्चों के साथ आमरण अनशन करेगा। फौजी ने आरोप लगाया कि वह अपने हक के लिए सभी अधिकारियों के यहां गुहार लगा चुका है। लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उसने चेतावनी दी कि अगर उसे न्याय नहीं दिया गया तो अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ आमरण अनशन करेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed