फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Divyang and elderly voted at home

दिव्यांगों और बुजुगोऱ्ं ने घर बेठे किया मतदान

Mon, 28 Feb 2022 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Divyang and elderly voted at home
मतदान देने के बाद स्याही लगी अंगुली दिखाते दिव्यांग अभिषेक।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत 80 वर्ष की आयु से अधिक तथा दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे मतदान की सुविधा प्रदान की गई है। इसी क्रम में सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदाताओं के घर पहुंची और मतदान कराया। पहले दिन कुल 215 मतदाताओं ने डाक मत पत्र से मतदान किया। सुबह सात बजे चारो विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर पंडाल से चुनाव सामग्री लेने के बाद क्षेत में निकले। प्रथम विजिट के तहत सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई। मतदान के बाद मतपेटिका को सील कर कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूप में विधानसभा वार जमा कराया गया। मतदान की दूसरी विजिट दो मार्च को होगी। जिले में पोस्टल बैलेट के लिए कुल 255 मतदाताओं ने फार्म 12 डी भरा था। इनमें 211 बुजुर्ग तथा 44 दिव्यांग शामिल हैं। पहले दिन कुल 215 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। मतदान करने के बाद परसपुरा निवासी दिव्यांग अभिषेक पांडेय ने बताया कि बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए डाक मत पत्र की सुविधा के तहत उन्होंने अपना कीमती वोट किया है। कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभा दी है। सात मार्च को जनपद में मतदान है सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान में सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। शत-प्रतिशत मतदान से ही एक अच्छी और मजबूत सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed