फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District of Mukhtar gang raised 12

मुख्तार गैंग के 12 को किया जिलाबदर

Tue, 25 Aug 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
District of Mukhtar gang raised 12
मऊ। जिला पुलिस द्वारा मुख्तार अंसारी गैंग के विरुद्घ चलाए गए अभियान के दौरान सुनवाई के बाद 12 लोगों को जिलाबदर करने का आदेश जिलाधिकारी कार्यालय से जारी किया गया। इसमें दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के अस्तुपुरा मुहल्ला निवासी व सभासद अल्तमश, दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मदनपुरा मुहल्ला निवासी अनीस, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भदीड़ गांव निवासी मोहर सिंह, घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी जुल्फेकार कुरैशी, दक्षिणटोला थाने के डोमनपुरा निवासी तारिक, मोहम्मद सलमान, आमिर हमजा, मोहम्मद तलहा, जावेद आरजू के साथ दक्षिणटोला थाने के मिर्जाहादी का पुरा निवासी मोहम्मद हाशिम, राशिद, चिरैयाकोट थाने के नवापुरा गांव निवासी और मुख्तार गैंग का शार्प शूटर अनुज कनौजिया को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने जिला बदर करने का आदेश जारी किया। एसपी मनोज सोनकर ने बताया सभी का गैंगेस्टर में चलान किया गया था। मामला डीएम के कोर्ट में लंबित था, सुनवाई के बाद डीएम ने पुलिस की कार्रवाई को सही पाया। लिहाजा सभी को छह माह के लिए जिलाबदर करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed