फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dispute between two parties regarding burial of dead body

Mau News: शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में तकरार

Wed, 22 May 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties regarding burial of dead body
कोपागंज। कस्बे के चमनरोड स्थित कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर एक समुदाय के दो पक्ष सोमवार की देर रात आमने सामने हो गए। एक पक्ष के दूसरे को शव दफनाने से मना करने पर विवाद बढ़ गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता का देखते हुए मंगलवार की सुबह दोनों पक्ष को थाने में बुलाया और सदर तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में शाम चार बजे शव दफन करने अनुमति दी गई।
विज्ञापन


कोपागंज के गाड़ा स्थित क्रबिस्तान में शव दफनाने को लेकर वर्षों से शिया और सुन्नी के बीच विवाद चला आ रहा है। सोमवार की दोपहर कस्बे के फुलेलपुरा निवासी 60 वर्षीय मेहदी हसन की मौत हो गई। परिजन सोमवार की रात क्रबिस्तान में शव दफनाने के लिए गड्ढा खोद रहे थे। उसी बीच दूसरे पक्ष ने रोक दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने जिले के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया और फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की। घंटों मशक्कत के बाद भी दोनों पक्ष अपनी जिद पर अड़े रहे। मामला हल नहीं होने पर पुलिस ने मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंचे तहसीलदार उमेश कुमार सिंह और राजस्व कर्मियों की टीम ने दोनों पक्षों से वार्ता करते हुए मामले को हल किया। इसके बाद कब्रिस्तान में शव दफ़नाने के लिए गड्ढे की खोदाई करवाई। दोनों पक्षों के समझौते के तहत चार बजे शव दफनाया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार सुशील भारती, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, लेखपाल गौरव राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed