फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dispute between two groups after the prom, youth injured in fight, death

Mau News: जलसे के बाद दो गुटों में विवाद, मारपीट में युवक घायल, मौत

Tue, 13 Jun 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two groups after the prom, youth injured in fight, death
कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत में शनिवार को जलसा था। इसमें शामिल होने गए युवक से जलसे के बाद कुछ लोगों ने मारपीट की। इसमें वह घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अदरी नगर पंचायत में शनिवार की रात एक जलसा का आयोजन किया गया था। हफीजुर्रहमान (28 वर्ष) पुत्र मोहम्मद निवासी फैज नगर भी इसमें शामिल होने गया था। जलसा के बाद वह चाय पीने के लिए पास ही एक होटल में गया। युवक के पिता मो़ अकरम ने बताया कि इसी बीच उसके ऊपर जमील अहमद, ओसामा, मुहम्मद नईम, मुुहम्मद नदीम, शमशुल हसन और आबुसाद, जाहिद ने हमला बोल दिया। इससे उसके सीने व सिर पर गंभीर चोट पहुंची थी। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अमित मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों की तहरीर पर 14 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed