फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dispute between principal-teacher for arriving late, case filed

देर से पहुंचने पर प्रधानाचार्य-शिक्षक में विवाद, मुकदमा दर्ज

Tue, 07 Dec 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dispute between principal-teacher for arriving late, case filed
थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में सोमवार की सुबह कॉलेज में निर्धारित समय से विलंब आने पर प्रधानाचार्य तथा शिक्षक के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर यह मामला विवाद तक जा पहुंचा, इस मामले में प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं शिक्षक ने भी इस मामले में थाने में तहरीर दी। हलधरपुर एसओ शत्रुजंय सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के भदाव इंटर कॉलेज में सोमवार की सुबह एक शिक्षक अभिषेक सिंह विद्यालय परिसर में लेट से पहुंचे, इसको लेकर प्रधानाचार्य रामनरायण मिश्रा ने इसको लेकर आपत्ति जताते हुए विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बताया कि प्रधानाचार्य ने इस मामले में शिक्षक के विरुद्ध मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।बताया कि इस मामले में शिक्षक द्वारा भी प्रधानाचार्य के विरुद्ध तहरीर दी गई, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed