फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Disposal of 16 cases in Police Family Counseling Center

Mau News: पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 16 मामलों का निस्तारण

Sun, 26 Nov 2023 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Disposal of 16 cases in Police Family Counseling Center
मऊ। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में आयोजित की गई। इसमें कुल 51 पारिवारिक मामले आए। जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से 16 मामलों का निस्तारण किया गया। आपसी सुलह समझौते से दो परिवार एक साथ रहने को राजी हुए। जबकि आठ मामलों में एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। संबंधित पक्ष की उदासीनता से पांच फाइलों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से शीला/रवि, मीना/बनवारी अपना मतभेद भुलाकर साथ रहने को तैयार हो गए। जबकि 8 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। पांच फाइलें संबंधित पक्ष की उदासीनता से बंद कर दिया गया। अगली तारीख 10 दिसंबर 2023 नियत की गई है। परामर्श केंद्र में एक मामला अनुजा सिंह/धन्नजय सिंह का जो पहले से चल रहा था। उसमें पत्नी एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग कर रही थी। जबके उसका पति अपने साथ रखना चाहता था।
विज्ञापन

दोनों पक्ष को पुनः एक होने के लिए समझाया गया। पत्नी के अनुसार पति व ससुराल पक्ष ने प्रताड़ित किया है। इसलिए साथ नहीं जा सकती। जबकि पति का कहना था कि पत्नी जब तक साथ रही तो उसने पति से दूरी बनाकर रखा। वह ले जाने को तैयार था। परिवार बढ़ाना चाहता था।दोनों में संवाद द्वारा सुलह न हो पाने के कारण पक्षकारों को अदालत जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed