फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Discussion on issues of inflation and women's welfare in PDA Chaupal

Mau News: पीडीए चौपाल में महंगाई और महिला हित के मुद्दों पर चर्चा

Mon, 08 Jun 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Discussion on issues of inflation and women's welfare in PDA Chaupal
बंधनपुर में सपा के पीडीए चौपाल में प्रदर्शन करतीं पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा और कार्यकर्ता। स
मधुबन तहसील क्षेत्र के बंधनपुर में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रधान रामभवन भारती की अध्यक्षता में पीडीए चौपाल का आयोजन किया। सपा की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने चौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ रहा है। रसोई गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों ने आधी आबादी की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा बेटियों की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण पर जोर देते हैं तथा मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनका मनोबल बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भीमल कुशवाहा, रामसरीख यादव, लाल बहादुर राजभर, भोला राजभर, वीरेंद्र राजभर, राजेंद्र यादव, बहादुर राजभर, नीलम राजभर, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed