{"_id":"5cae2cb3bdec22146c224f0c","slug":"disagreements-among-teachers-about-the-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची को लेकर शिक्षकों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची को लेकर शिक्षकों में नाराजगी
Wed, 10 Apr 2019 11:19 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
चांदमारी इमिलिया स्थित डायट में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए काउंसलिंग के लिए मौजूद अधिकारी और शिक्षक।
- फोटो : mau
अंग्रेजी माध्यम के चयनित 66 परिषदीय विद्यालयों में सफल शिक्षकों की तैनाती के लिए बुधवार को डायट में काउंसिलिंग हुई। 208 शिक्षकों ने विकल्प भरा। सुबह से डायट परिसर में गहमागहमी रही। विभाग की तरफ से जारी सूची को लेकर कुछ शिक्षकों में असंतोष दिखा, वहीं विभागीय अधिकारियों ने नियम के तहत जारी होना बताया। नए शिक्षा सत्र में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से अंग्रेजी माध्यम के 55 प्राथमिक तथा 11 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है।
इसके लिए विभाग की तरफ से आयोजित परीक्षा में 314 शिक्षक सफल हुए थे। साक्षात्कार भी लिया था। 208 शिक्षकों से विकल्प मांगा गया। बुधवार को सुबह काउंसिलिग शुरू हुई। विभाग की तरफ सेजारी सूची को लेकर कुछ शिक्षकों में असंतोष दिखा। उधर विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराया। प्रथम स्थान पाने वाले शिक्षकों को दूसरी सूची में दूसरा स्थान कर दिया गया। बीएसए ओपी त्रिपाठी का कहना है कि सूची नियम के अनुरुप जारी की गई है। ब्यूरो