{"_id":"664cf414154c4ba0870dbc57","slug":"disabled-people-took-out-awareness-rally-mau-news-c-295-1-mau1001-112932-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दिव्यांगजनों ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दिव्यांगजनों ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
मऊ। स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दिव्यांग लोगों ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एवं ट्राई साइकिल के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाता जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट परिसर से गाजीपुर तिराहे होते हुए आजमगढ़ मोड़ जाकर समाप्त हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में शामिल करने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है। शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए दिव्यांग वालंटियर, स्वयं सहायता समूह की दिव्यांग महिलाओं को वालंटियर बनाकर जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक दिव्यांग मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं। 14 मई 2024 को जारी अंतिम मतदाता सूची के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र घोसी में कुल 14801 मतदाता हैं। सबसे ज्यादा विधानसभा क्षेत्र रसड़ा में 3809 तथा सबसे कम विधानसभा क्षेत्र मोहम्मदाबाद गोहाना में 2068 दिव्यांग मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र मधुबन में 3130, घोसी में 2582 तथा विधानसभा सदर मऊ में कुल 3212 दिव्यांग मतदाता हैं। बताया कि दिव्यांग माॅडल बूथ विधानसभा क्षेत्र मधुबन में 360 प्राथमिक विद्यालय चांदपुर रामपुर, घोसी में 72 कंपोजिट विद्यालय माछिल जमीन माछिल, मोहम्मदाबाद गोहाना में 214 अंबेडकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुटमा, मऊ में 172 डीएवी इंटर कॉलेज पुराबल्ली तथा विधानसभा क्षेत्र रसड़ा में 145 प्राथमिक विद्यालय रसड़ा शामिल है। निर्वाचन आयोग ने भी दिव्यांग वोटरों के लिए पीडब्ल्यूडी एप लांच किया है। इसके माध्यम से कोई भी दिव्यांग व्यक्ति निर्वाचन से संबंधित ऑनलाइन सहायता प्राप्त कर सकता है।